लखनऊ, अप्रैल 13 -- रेलवे स्टेशनों पर बीमार, दिव्यांग, वृद्ध और असहाय यात्रियों को ट्रेन तक ले जाने और लाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगाए गए बैटरी कारों को अब सामान ढोने के लिए अधिकृत किया जा रहा है। इसके लिए लगेज रेट 30 रुपये बैटरी कार पर लिखवाया जा रहा है। इसका विरोध करने का कुलियों ने फैसला लिया है। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोआर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि देश भर के कुली प्रतिनिधियों की वर्चुअल बैठक में कहा गया कि बैटरी कार पर लगेज रेट लिखवाना रेल मंत्रालय के शासनादेशों का उल्लंघन है। इसका चौतरफा विरोध 17 अप्रैल से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोगों ने कार्यालय पर दिया धरना रेल मंत्रालय को 24 अप्रैल को पत्रक दिया जाएगा। बैठक में राहुल कुमार,रामबाबू भिलाला, भवन यादव, संजय पासवान, अनिल सांवले, शेख रहमतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.