बागेश्वर, जनवरी 23 -- युवा कल्याण विभाग चमोली द्वारा आयोजित सांसद स्तरीय सांसद चैम्पियनशिप खेल महाकुंभ द्वारा आयोजित बालक एवं बालिका अंडर 14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में विधानसभा बागेश्वर का विशेष प्रदर्शन रहा। बैडमिंटन एकल वर्ग में कृष्णा कुमल्टा ने तृतीय स्थान, युगल वर्ग में कार्तिकेय रावल एवं प्रांजल पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल वर्ग में ऊषा ने प्रथम स्थान, युगल वर्ग में हिमानी तनुजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग फुटबाल में विधानसभा बागेश्वर की टीम ने द्वितीय स्थान, फुटबाल बालक वर्ग में बागेश्वर विधानसभा द्वितीय स्थान पर रही। टीम कोच गणेश धपोला, राहुल कपकोटी, कमलदीप मटियानी, मनोज तड़ागी यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर श्री अर्जुन सिंह रावत ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.