अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। आगामी 16 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। इसके पहले अंडर 17 आयु वर्ग की यूपी टीम के खिलाड़ियों का अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को यह प्रशिक्षण शुरू हो गया।माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में यूपी की बैटमिंटन टीम में शामिल पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों तथा टेबल टेनिस की पांच-पांच बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंडलीय क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल से नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले यूपी टीम के बैटमिंटन और टेबल टेन...