बैजलपुर में आग लगने से घर जलकर राख, दमकल पहुंचने में देरी
भागलपुर, मई 25 -- बैजलपुर में आग लगने से घर जलकर राख, दमकल पहुंचने में देरी सबौर, संवाददाता। सबौर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शनिवार की देर रात खाना बनाते समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा खाना-पीने का सामान समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार के सदस्य किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए। पीड़ित कांति देवी ने बताया कि खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे कि अचानक आग लग गई। अग्निशमन दस्ता और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने आग बुझाने की पुष्टि की। बैजलपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार प्रेमी ने बताया कि राजपुर-मुरहन सड़क जर्जर होने के कारण अग्निशमन गाड़ी विलंब से पहुंची। समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम होता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.