औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- गांव-गांव तक पशु चिकित्सा सेवा पहुंचाने पर जोर, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की पहल औरंगाबाद। पशुपालन विभाग द्वारा सदर प्रखंड के बैजनाथ बीघा वार्ड संख्या 31 में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पशुपालन पदाधिकारी डॉ. श्याम किशोर ने दीप जला कर किया। डॉ. श्याम किशोर ने बताया कि इस प्रकार के शिविर से पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा और बांझपन के कारण कम कीमत पर बेच दिए जाने वाले पशुओं से भी अब बेहतर उत्पादन संभव हो सकेगा। बताया गया कि शिविर का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना तथा पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ बांझपन की समस्या का समाधान करना है। शिविर में पशु शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ब्रजमोहन महतो, मोबाइल वेटरनरी इकाई के डॉ. आतिश कु...