बैजनाथ धाम तक निकाली कांवर यात्रा
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की ओर से रविवार को चतुर्थ कांवर यात्रा निकाली गई। संस्था के सभी सदस्य गिरजाघर चौराहा पर जुटे। भगवान शिव के स्वरूप को पालकी में विराजमान कराया। इसके बाद सभी पदयात्रा करते हुए कमच्छा स्थित काशी के बैजनाथ धाम तक गए। वहां महादेव का विधान पूर्वक पूजन किया। कांवर यात्रा का शुभारंभ आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने किया। पूरे मार्ग भर कांवरधारी बोलबम का उद्घोष करते रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सावन मनभावन : काशी में कांवरियों की कतार, आज पहला सोमवार यह भी पढ़ें- Simdega News: कांवरियों का दल देवघर व वेदव्यास रवाना यह भी पढ़ें- जय मां कोठार कांवरिया संघ के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.