बैजनाथ धाम जाने वाली ट्रेनों में कांवरियों की रही खचाखच भीड़
चंदौली, अगस्त 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सावन माह में बैजनाथ धाम के लिए रवाना होने वाले कांवरियों की भीड़ पीडीडीयू जंक्शन पर लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए रेलवे और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवंरियों का जत्था सोमवार को बाबा बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए रविवार को ट्रेनों से रवाना होते रहे। पीडीडीयू मंडल से होकर पटना और गया रेलखंड से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनों में कांवरियों की अधिक भीड़ रही। इस दौरान डाउन की विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, मुम्बई मेल, पंजाब मेल, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच खचाखच भरे नजर आए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.