बैजनाथ धाम के लिए मेहनगर से रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
आजमगढ़, अगस्त 6 -- मेहनगर (आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत से सावन माह के पावन अवसर पर बुधवार को मेहनगर से कांवरिया संघ का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर), बाबा बासुकीनाथ धाम (झारखंड) एवं काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर हरिप्रसाद पांडेय, मीनू, देवांश, संजय मद्देशिया, संजय सरोज, मोहन गुप्ता, राजन मोदनवाल, दिनेश मद्देशिया, भोलू दिवाकर गुप्ता, राजू सोनकर सहित अन्य शिवभक्त कांवरियों ने "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की।श्रद्धालु यह भी पढ़ें- वैद्यनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ, बाबा बासुकीनाथ एवं काशी विश्वनाथ का दर्शन कर पवित्र जल अर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.