वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी वाराणसी पश्चिम मंडल का 27वां अधिवेशन रविवार को बरेका सभागार में हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बैजनाथ कुमार सिंह अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा, अभिनंदन सिंह, प्रत्युष त्रिपाठी और धर्मेंद्र कुमार उपाध्यक्ष चुने गये। आशुतोष कुमार साह सचिव जबकि अविनाश शाह, सौरभ प्रियदर्शी, दुर्गेश राज, अनिश सिंह सहायक सचिव बने। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रजनीकांत राय और सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राकेश कुमार को मिली। राकेश कुमार चौरसिया संगठन सचिव, अविनाश कुमार तथा प्रिंस राज सहायक संगठन सचिव जबकि निधिकांत कुमार लेखा परीक्षक चुने गये। यह भी पढ़ें- विनय प्रकाश सिंह फिर एपीपीयू के महासचिव चुने गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...