भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर। बैजनाथपुर गांव में श्रीश्री 108 मां चैती दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। आयोजन में सभी ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं की सेवा और अन्य सुविधाओं को लागू करने में जुटे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष धनंजय यादव ने बताया कि मंदिर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके दर्शन को दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर के आसपास आकर्षक मेला भी लगा है। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार यादव व सचिव निरंजन कुमार नीरज समेत अन्य सदस्य व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...