बक्सर, मई 16 -- पेज तीन के लिए ----- नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना क्षेत्र के डुमरांव शाखा नहर मार्ग पर बैजनाथपुर गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार से 9 हजार रुपया, दो मोबाइल व बाइक लूट ली। हालांकि घटना 14 मई की रात 2 बजे की है। इस घटना को लेकर कोरानसराय थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव निवासी अनूप कुमार द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमानपुर गांव से बैजनाथपुर गांव में तिलक आई हुई थी। लौटते समय ऑटो का चक्का पंक्चर हो गया। जिसे बनाने के लिए अनूप कुमार एक युवक के साथ बाइक से केसठ बाजार में गया था। पंक्चर बनवाकर जब वे लोग लौट रहे थे, तभी बैजनाथपुर गांव के पास एक बाइक पर आए चार की संख्या में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 9 हजार रुपया, दो मोबाइल व एक चांदी की चेन सहित बाइक लेकर भा...