पीलीभीत, मार्च 1 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र खुर्शीद खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 18 नवंबर को वह अपनी पत्नी अरशी और परिवार के अन्य लोगों के साथ उत्तराखंड के जिला खटीमा स्थित मोहल्ला गोटिया में अपने चचेरे भाई की शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस ट्रेन से स्टेशन आए और ईरिक्शे से घर पहुंचे। घर आकर उसने देखा तो उसकी पत्नी अर्शी के बैग में रखे सोने के जेवर नहीं थे। जिसको रास्ते में किसी व्यक्ति को द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.