नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- टिकट बैग में था और हाथ में नहीं। बस इतनी सी बात पर झांसी स्टेशन पर ऐसा हंगामा खड़ा हुआ कि अब रेलवे को जांच बैठानी पड़ गई। एक यात्री का आरोप है कि महिला टीटी ने उसे सबके सामने बेइज्जत किया। उसे अनपढ़ कहा और स्टेशन छोड़ देने की धमकी भी दी। मामला 8 नवंबर का है। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस रुकी थी। लखनऊ के रहने वाले श्रवण कुमार इसी ट्रेन से झांसी पहुंचे थे। उनके साथ दो साथी भी थे। तभी एक महिला टीटी ने उन्हें रोका और टिकट दिखाने को कहा। श्रवण के मुताबिक वे 6 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से ट्रेन नंबर 12627 के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। काउंटर से लिया हुआ टिकट उनके पास था। लेकिन वह सामान के बीच कहीं दब गया था और झटपट हाथ नहीं आया। श्रवण ने टीटी से कहा कि सीट और कोच नंबर देखकर हैंड हेल्ड ट...