शाजापुर, दिसम्बर 26 -- मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से मानवता की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। यहां तीसरी कक्षा की एक छात्रा की पढ़ाई के प्रति लगन और पुलिस की संवेदनशीलता ने सबका दिल जीत लिया। ऑटो में छूटा स्कूल बैग जब पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढ निकाला, तो मासूम के चेहरे पर खोई हुई मुस्कान वापस लौट आई। शाजापुर जिले के शुजालपुर मंडी इलाके के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली छात्रा चेरी नायक गुरुवार को मम्मी पूजा, दादी कृष्णा और बुआ रंजना के साथ स्कूल गई थी। लौटते वक्त उसका बैग ऑटो में ही छूट गया। घर पहुंचने पर जब उसे बैग नहीं मिला तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसे इस बात की चिंता सताने लगी कि उसकी सारी किताबें और वर्कबुक बैग में ही हैं। बैग नहीं मिला तो वह अपनी पढ़ाई कैसे करेगी। उसने ये परेशानी माता पिता को बताई। परिवार ने उसे नया बैग और कि...