रुद्रपुर, मार्च 11 -- सितारगंज। नगरपालिका की लिपिक से बैग छीनकर भागने वाले बाइक सवार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड 6 निवासी हर्षिता पांडेय ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पालिका परिषद सितारगंज में लिपिक हैं। 10 मार्च की सुबह वह सितारगंज नगरपालिका कार्यालय आ रही थीं। तभी बिज्टी चौक से पैदल कार्यालय जाते समय रोडवेज बस स्टैंड के सामने बाइक सवार अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में छह हजार रुपये नगद, कार्यालय संबंधी पेन ड्राइव, डीएससी, दो एटीएम कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। उन्होंने पेन ड्राइव में मौजूद कार्यालय का डाटा के दुरुपयोग किए जाने की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.