आगरा, मार्च 28 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गत दो दिन पूर्व एक व्यक्ति का बैग काटकर चोरों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दी तहरीर में सोरों गेट निवासी हरवीर सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह ने बताया कि गत 25 मार्च को दोपहर करीब पौने तीन बजे उन्होंने यूनियन बैंक से अपने खाते सक एक लाख रुपये निकाले। रुपयों को बैग में रखकर वह सरिया व्यापारी का पेमेंट चुकता करने जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात चोरों ने उसके बैग में कट लगाकर एक लाख रुपये पार कर दिए। उसने अपने थैले से रुपये गायब देखे तो वह दंग रह गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.