जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर/गौराबादशाहपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक होटल के मुख्य द्वार पर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक युवक के बैग से नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना उस समय हुई जब बरात के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी आकाश सेठ पुत्र सुभाष सेठ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई अभिषेक सेठ की शादी का कार्यक्रम होटल में आयोजित था। रात करीब 11 बजे जब बरात होटल के मुख्य द्वार पर पहुंची और स्वागत सत्कार चल रहा था, तभी अज्ञात चोरों ने उसकी पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग को ब्लेड से काट दिया। यह भी पढ़ें- वैवाहिक कार्यक्रम में बैग से नकदी और लाखों के जेवर चोरी बैग में दुल्हन के गहने रखे थे, जिसमें सोने का हार, सोने का बाजूबंद, करधन और चांदी की पायजेब शामिल थे। इसके अलावा बैग में ...