रुद्रपुर, जुलाई 2 -- सितारगंज, संवाददाता। संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को सितारगंज के वमनपुरी स्थित बैगुल नदी पुल के आसपास मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन के तहत आयोजित इस अभ्यास में बाढ़ जैसी स्थिति का परिदृश्य तैयार कर विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय का परीक्षण किया गया। गुरुवार सुबह 10:25 बजे मंडी स्थित कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही निचले इलाकों के घरों में पानी भरने और छह लोगों के नदी में बह जाने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार हिमांशु सैनी, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी और जाकिर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ...