चतरा, अगस्त 26 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के चकला पंचायत में रहने वाले आदिम जनजाति बैगा परिवार ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा के प्रयास का आरोप लगाते हुए उपायुक्त चतरा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बैगा समुदाय के लोगों ने बताया है कि वे पिछले 40 वर्षों से चकला गांव में निवास कर रहे हैं। वर्तमान में वहां बैगा जाति के 17 परिवारों के लगभग 120 सदस्य रहते हैं, जिनका मुख्य जीविकोपार्जन खेती-बाड़ी है। वे सभी ग्राम चकला के खाता संख्या 72, प्लॉट संख्या 09, 10, 11 की गैरमजरूआ जमीन पर बसे हुए हैं और उसी पर खेती कर जीवन यापन कर रहे हैं। आरोप है कि गांव के ही कृष्णा यादव और उसके पुत्र सुनील यादव द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से उन्हें पिछले कुछ वर्षों से डराया-धमकाया जा रहा है। आरोपियों द्वारा असामाजि...