एटा, मार्च 7 -- स्कूली शिक्षा में बैगलेस दिवस के तहत पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय राजा का रामपुर के छात्रों ने शनिवार को कोतवाली अलीगंज का शैक्षिक भ्रमण किया। थाना भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, आकांक्षा और सब इंस्पेक्टर मोहन झा ने छात्रों को थाना परिसर का अवलोकन कराया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी। अलीगंज महिला चौकी प्रभारी मनीषा ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने और डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियों पर जानकारी दी। शिक्षकों ने इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। छात्रों ने भी इस अनुभव को यादगार और ज्ञानवर्धक बताया जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.