गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा मे कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं के बीच शुक्रवार को बैगलेस डे मनाया गया। सभी छात्र-छात्राएं बिना पुस्तक, कॉपी और बैग के विद्यालय पहुंचे। मौके पर बैगलेस डे के बारे में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार पूरे एक वर्ष में 10 दिन बैगलेस डे का आयोजन किया जाना है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उसके महत्व को बताया। विद्यालय की शिक्षिका सरोजनी डोडराय ने बच्चों से कई तरह की गतिविधियां कराई गई। उक्त अवसर पर आयोजित गतिविधियों में प्रमुख बच्चों को बिना बोले ही अपने दिनचर्या के बारे में सारी बातें बतानी थी। उसके अलावा बच्चों को प्रेरणादायक कहानी भी सुनाई गई। छात्र एवं छात्राओं के बीच कैरम, पंजा लड़ानाव वाद विवाद प्रतियोगिता का भी...