रिषिकेष, फरवरी 28 -- पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायवाला में पीएमश्री योजना के अंतर्गत बैग लेस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण के अतिरिक्त रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मनिर्भरता तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉट पेंटिंग, पॉट डेकोरेशन तथा फ्लावर मेकिंग जैसी गतिविधियां सिखाई गईं। इन सभी गतिविधियों का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण फैशन डिजाइनर रश्मि अमोली ने दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अभ्यास कराकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, रुचि और समर्पण के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने नई-नई कलाओं को ध्यानपूर्वक देखा, सीखा और अपने हाथों से सुंदर एवं आकर्षक वस्तुएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.