बैक व डाकघर के आगे सड़क बनी पार्किंग, परेशानी
सुपौल, मई 9 -- सुपौल। शहर में पार्किंग व्यवस्था की कमी के कारण लोगों को रोजाना जाम और आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैंक, डाकघर और अन्य संस्थानों के बाहर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोग अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं। इससे मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। शहर के कई प्रमुख बैंकों और डाकघर के बाहर सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कतार लग जाती है। कई जगह सड़क का आधा हिस्सा वाहनों से घिरा रहता है, जिससे अन्य वाहन चालकों और पैदल लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है। बाजार क्षेत्र और बैंकिंग जोन में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। पूर्व में बैंक और डाकघर प्रबंधन को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों ने शहर में अलग पार्किंग स्थल बनाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.