वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज परिसर में छात्र सूर्यप्रताप सिंह की हत्या में लग रहे आरोपों को प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह निराधार बताया है। गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर उन्होंने कई बिंदुओं को स्पष्ट किया। छात्र सूर्यप्रताप सिंह को फोन कर कॉलेज बुलाने के आरोप को भी गलत बताया। कहा कि सूर्यप्रताप मिड टर्म परीक्षा के बैक पेपर का फॉर्म भरने कॉलेज आया था। प्रो. सिंह ने बताया कि घटना के दिन वह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ विज्ञान भवन के नीचे बैठे थे। उप नियंत्रक (परीक्षा गोपनीय) प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने भी छात्र के बैक पेपर फॉर्म भरने के लिए कॉलेज आने की पुष्टि की। प्राचार्य ने बताया कि घटना के बाद हॉस्टल के कुछ छात्रों ने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ छात्र उनके आवास तक पहुंच गए। वहां तैनात गार्ड की पिटाई...