नई दिल्ली, मार्च 6 -- संजू सैमसन की फॉर्म ने उस समय रफ्तार पकड़ी जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में तो सैमसन खराब फॉर्म के चलते प्लेइंग XI का भी हिस्सा नहीं थे। मगर सही टीम कॉम्बिनेशन तलाशने में लगी टीम इंडिया ने जैसे ही सैमसन को बीच वर्ल्ड कप में मौका दिया तो इस खिलाड़ी ने उसे दोनों हाथों से लपका। वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' में सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रन बनाए। भारत की जीत में यह दोनों पारियां अहम रही, हालांकि सैमसन दोनों ही बार अपने शतक से चूक गए। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि आप लगातार दो शतक से चूक गए हैं तो उन्होंने इसका बड़ा ही शानदार जवाब दिया। यह भी पढ़ें- हार गया ENG, मगर इतिहास रच गए जैकब बेथल! 22 साल ...