फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में ताले लटके होने से ग्राहकों को भटकना पड़ा। करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। आवास विकास में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकजुट कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनपद में करीब 300 शाखाओं में हड़ताल पूरी तौर पर प्रभावी रही। करोड़ों का बैंकिंग लेन देन, चेक क्लियरिंग ठप रहा। तीन दिन से बैंक बंद होने के चलते एटीएम पहले से ही खाली हो चुके थे और इस बैंक हड़ताल से ग्राहकों को लेन देन के लिए मुश्किल उठानी पड़ी। बैंक कर्मी संगठन माह के सभी शनिवार को बैंक बंद करने की मांग कर रहे हैं। अभी दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। हड़ताली बैंक कर्मचारियों को संबोधित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.