रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। ग्राम बैकुण्ठपुर में बुधवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 597 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविर के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में 23 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर ही आवेदन लेकर पंजीकरण किया और कई पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 437 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.