गोपालगंज, मार्च 13 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के 5910 लाभार्थियों को अनुमंडल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्देश पर अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड से हटाने के तहत जारी नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिन लाभार्थियों के पास चार पहिया वाहन है। जो आयकर दाता हैं। जीएसटी भरते हैं या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्हें नोटिस भेजा गया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर लाभार्थी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करते हैं। तो उनका नाम राशन कार्ड से विलोपित कर दिया जाएगा। एमओ पुष्कर सिंह ने बताया कि नोटिस को जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.