बैकुंठपुर में 205 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
गोपालगंज, जुलाई 21 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर लगाकर 205 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिन कल्चर व गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति की जांच की गई। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और सुरक्षित मातृत्व के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। हेल्थ मैनेजर कमरान अहसन ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जिससे गर्भस्थ शिशु के विकास की स्थिति का आकलन किया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.