बैकुंठपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत
गोपालगंज, जून 7 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के खजुहट्टी गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला मुन्ना कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृत महिला के परिजनों की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.