गोपालगंज, मार्च 27 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भाव के बीच शांतिपूर्ण तरीके से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हकाम पंचायत के श्यामपुर गांव से शुरू हुई यह शोभायात्रा हकाम गांव स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस को आकर्षक बनाने के लिए गाजे-बाजे की व्यवस्था की गई थी। जिसके साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण भी किया। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ विधिवत पूजा- अर्चना के साथ किया गया।...