गोपालगंज, मार्च 11 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में मवेशियों को मुंहपका एवं खुरपका जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान 15 मार्च तक जारी रहेगा। अभियान के तहत चार महीने से अधिक उम्र के सभी मवेशियों को टीका लगाया जा रहा है। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत अब तक लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। प्रखंड की 22 पंचायतों में मवेशियों के टीकाकरण के लिए कुल 15 टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुल 26512 मवेशियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 18 हजार से अधिक मवेशियों को टीका लगाया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.