बैकुंठपुर में मवेशियों का किया जाएगा टीकाकरण
गोपालगंज, मई 19 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड में बरसात शुरू होने से पहले मवेशियों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को स्थानीय पशु चिकित्सालय में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कर्मियों एवं वैक्सीनेटरों की बैठक हुई। जिसमें पंचायतवार मवेशियों की संख्या के आधार पर वैक्सीन उपलब्ध कराने एवं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। यह तय किया गया कि सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. सिन्हा ने बताया तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने पर मवेशियों में कई तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पशुओं की नियमित जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.