गोपालगंज, अप्रैल 6 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के बामों गांव के वेल्डर दुकानदार मनोज साह हत्याकांड में सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी बड़े पुत्र अभिषेक कुमार साह के बयान पर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार 23 मार्च 2026 को मनोज साह अपनी वेल्डिंग की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोपियों ने मनोज साह के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मनोज साह को पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया। पटना में इलाज के दौरान बीते 04 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक कुमार साह व अभिनंदन कुमार सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.