गोपालगंज, अप्रैल 6 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता भाजपा के स्थापना दिवस पर सोमवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर पार्टी का झंडा फहराया गया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.