बैकुंठपुर में भीषण गर्मी से बेहाल दो छात्राएं हुईं बेहोश
गोपालगंज, मई 16 -- बैकुंठपुर।बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को गर्मी का असर इस सीजन में सबसे ज्यादा देखने को मिला। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ा दी । प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालय इन दिनों सुबह 6:30 बजे से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित हो रहे हैं। लेकिन दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के कारण बच्चों को भीषण धूप में घर लौटना पड़ रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शनिवार की सुबह श्रीयोगेंद्र ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतिथ में गर्मी के कारण दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। बेहोश छात्राओं की पहचान रुखसार खातून एवं शहनाज खातून के रूप में हुई है। विद्यालय प्रशासन व परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.