बैकुंठपुर में बाढ़ से बचाव के लिए तीन स्थानों पर कार्य पूरा
गोपालगंज, अप्रैल 28 -- बैकुंठपुर। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से बचाव को लेकर विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सारण मुख्य तटबंध के 86 किलोमीटर पर आदमपुर गांव के समीप सुरक्षा कार्य संपन्न कर लिया गया। इसके अलावा दीपऊ पकड़ी में रिवर एज पर पर्क्यूपाइन (पाइन) कार्य पूरा किया गया है। जिससे तट को मजबूती मिलेगी। वहीं महारानी गांव के पास करीब एक किलोमीटर में भी बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग के कार्यपालक अभियंता साजिद इकबाल ने बताया कि 15 मई से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार तटवर्ती क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। संवेदनशील स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि बैकुंठपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में से परसौनी, उसरी, बांसघाट मसूरिया, गम्हारी, चिउटाहां, बंधौली बनौरा, फैजुल्लाहपुर, बंगरा, बख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.