बैकुंठपुर में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट ,मासूम समेत तीन घायल
गोपालगंज, अप्रैल 26 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार की सुबह बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक छह महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। घायलों की पहचान रामवती देवी, खुशबू कुमारी एवं छह माह की अनु कुमारी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय गांव में बच्चे आपस में खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बच्चों के झगड़े में परिवार के लोग भी शामिल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। जिसमें रामवती देवी एवं खुशबू कुमारी को गंभीर चोटें आईं। वहीं गोद में मौजूद छह महीने की बच्ची अनु कुमारी भी मारपीट की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.