गोपालगंज, जनवरी 29 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रशासन जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला स्तर के सभी विभागों के काउंटर खुलेंगे और संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन काउंटरों पर पहुंचकर ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों शिकायतों पर सुनवाई करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मद्य निषेध, पुलिस प्रशासन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व, बाल विकास परियोजना, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, सड़क, बाढ़ नियंत्रण सहित अन्य विभागों के काउंटर संचालित होंगे। बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.