गोपालगंज, मार्च 19 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम पर ट्रक पर लदे चावल के बोरों में से सिकनी मारकर चावल निकाले जाने के मामले में गुरुवार को एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूर्व में पांच अलग-अलग प्राथमिकी डीएसओ गोपालगंज ने दर्ज कराई थी। अब एसएफसी के प्रभारी जिला प्रबंधक लल्लू कुमार सिंह के बयान पर जिला परिवहन सह अभिकर्ता उमेश कुमार सिंह पर छठी प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि उमेश कुमार सिंह के ड्राइवर की उपस्थिति में खाद्यान्न उतारकर गोदाम में रखा जा रहा था। ऐसे में गोदाम में खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जाती है तो उसकी सहभागिता से इनकार नहीं किया जा सकता है। टीपीडीएस गोदामों में खाद्यान्न अनलोडिंग करने में मजदूरों की व्यवस्था की पूर्ण जिम्मेवारी परिवहन सह अभिकर्ता की होती है। मामले में कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.