बैकुंठपुर में गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरायी
गोपालगंज, अप्रैल 10 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली आपूर्ति चरमराने लगी है। दिन के समय लगातार हो रही बिजली कटौती से आम उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन में कई बार बिजली बाधित हो रही है। औसतन 24 घंटों में पांच से छह घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों एवं किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं कटनी के मौसम में बिजली की कमी से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कनीय अभियंता रविरंजन कुमार का कहना है कि तेज हवा के कारण 11 हजार केवीए ट्रांसमिशन लाइन में बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.