गोपालगंज, मार्च 15 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मिथिलेश कुमार, मेवालाल महतो, चांदकली देवी, सकलदेव महतो, पिंकी कुमारी, ज्योति कुमारी एवं किरण देवी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष सुभाष कुम...