बैकुंठपुर के एकडेरवा गांव में खांसी की दवा समझ कीटनाशक पीने से किशोरी की मौत
गोपालगंज, अगस्त 23 -- गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाने के एकडेरवा गांव में रविवार को खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पीने से 12 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के सदस्य शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे वापस अपने घर लेकर लौट गए। किशोरी की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एकडेरवा गांव के रंजीत दास की 12 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी को खांसी हुआ था। खांसी की दवा उसके घर पर था। रविवार को शिवानी खांसी की दवा समझकर घर में रखे गए कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्यों को जब पता चला कि शिवानी ने कीटनाशक कस सेवन कर लिया है तो वे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर स्थानीय अस्पताल में गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.