गोपालगंज, अप्रैल 4 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज से इलाके में सांस संबंधी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में सांस फूलने की शिकायत से प्रतिदिन 10 से 12 लोगों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इनमें प्राथमिक उपचार के बाद आधे से अधिक लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया जा रहा है। जबकि स्थिति नियंत्रित होने पर अन्य मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह तेज हवा की वजह से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने के बाद उमस बढ़ जा रही है। सर्द-गर्म के साथ मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मौसम जनित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सांस लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.