खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मंुगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट टू बैकलॉग सत्र 2022-25 के छात्र व छात्राओं के स्नातक पार्ट टू में नामांकन की तिथि विस्तारित की है। स्टूडेंटस अब आगामी तीन जून तक नामांकन प्रपत्र भर सकते हैं। इधर पार्ट टू में नामांकन के लिए स्नातक पार्ट वन सत्र 2022-25 के स्टूडेंटस को पास व प्रमोटेड होना आवश्यक है। इधर दस्तावेजों का सत्यापन कॉलेज में भौतिक रूप से कराकर नामांकन लेने की व्यवस्था है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...