प्रयागराज, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान लोगों को राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। सर्किट हाउस में शनिवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मार्गदर्शक बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, वहां उनकी क्षमता बढ़ाई जाए और खराब ट्रांसफार्मर तय समय में हर हाल में बदले जाएं। सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल और सांसद भदोही विनोद कुमार बिंद के साथ कई विधायकों ने कहा कि बिजली व्यवस्था में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। लोगों की सबसे बड़ी समस्या बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने और उसे देर से बदलना को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए गए। इस बात पर बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि जिले में 636 ट्रांसफार्मर बैकअप में रखे गए हैं, ताकि खराब होने पर तुरंत ब...