बदायूं, अप्रैल 5 -- नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर ब्रह्मदेव धाम सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल गई। इसका केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर घंटाघर चौराहा से शुभारंभ होकर कछला रोड से बाजार कलां बिहारीजी मंदिर होती हुई बिल्सी रोड से रेलवे रोड होते हुए देर शाम हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में पंचमुखी हनुमान की मुख्य झांकी के साथ राम दरबार, भगवान गणेश, दुर्गा माता के साथ सभी देवी देवताओं की झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में काली अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखा कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा सकुशल संपन्न होने...