अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जयगंज स्थित प्राचीन श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन होने जा रहा है। डोले पर सवार बाबा की बरात निकाली जाएगाी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को मंदिर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि महा शिवरात्रि पर 150 वर्ष पुरानी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार से मंदिर में कावड़ियों की सेवा के लिए मेवा का दूध, फल, गर्म पानी, दवाई की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर प्रांगण में रात 12 बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। सबसे पहले कांवरिड़ों के लिए जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की व्यवस्था रहेगी। उसके बाद भक्तों के लिए भी सारी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। इस दौरान विशाल और भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर गौरा...