बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण कर हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
अलीगढ़, जून 20 -- गोंडा, संवाददाता। कस्बे के टंकी वाले मोहल्ले में स्थित श्री शनि देव मंदिर धर्मशाला में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। उत्सव की शुरुआत हवन, रामायण और सुंदरकांड पाठ से हुई, जहां कलाकारों ने भव्य झांकियों और नृत्य से भक्तों का मन मोह लिया।भरत पंडित के आचार्यत्व में हवन के बाद बैंड-बाजे के साथ भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मुख्य बाजार, गोरई मोड़, बस स्टैंड और थाना रोड होते हुए मंदिर पहुंची। इस मौके पर मुख्य यजमान नानक चंद्र व निर्मला देवी सहित राजा सनातनी, यश, विपिन, शांतनु और अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.