देहरादून, अप्रैल 28 -- श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में चल रहे वार्षिक हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन के तीसरे दिन मंगलवार को नगर संकीर्तन निकाला गया। जिसमें संतों और श्रद्धालुओं ने भक्ति का ऐसा रंग बिखेरा कि पूरी दून नगरी कृष्णमय हो उठी। डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से मठ रक्षक त्यागी महाराज की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट पहुंचे। यहां अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य स्वामी विष्णु प्रसाद महाराज ने संतों व श्रद्धालुओं संग प्रार्थना सभा की। इसके बाद 'हरे कृष्ण' महामंत्र के उद्घोष के साथ नगर संकीर्तन प्रारंभ हुआ।नगर संकीर्तन लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट से शुरू होकर राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड होते हुए गीता भवन पहुंचा। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।नगर संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.